फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झोपड़ी में आग, दो मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराघाट। क्षेत्र के पिरोजहां टोला बलुही गांव में शुक्रवार रात एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधे दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। गांव के चोकट यादव ने मवेशियों को मच्छर से बचाने के लिए झोपड़ी में अलाव जलाया था। देर रात अलाव से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग फैल गई। आग लगने का शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग बुझने तक दोनों मवेशी गंभीर रूप से झुलस चुके थे। पशुपालक उनके इलाज की व्यवस्था कर रहे थे कि दरवाजे पर ही मवेशियों की मौत हो गई। शनिवार सुबह हलका लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। उन्होंने तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें