फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा

Thu, 15 Mar 2018 12:05 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
व्यापारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र बुधवार को एडीएम को सौंपा गया। इसमें मंडी शुल्क समाप्त करने, डीजल व पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करने आदि की मांगें शामिल हैं। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने कहा कि डीजल-पेट्रोल को जीएसटी से बाहर रखने के चलते इनके मूल्य पर नियंत्रण नहीं है। इसके चलते हर दिन मालभाड़े में वृद्धि हो रही है। सरकार तरह-तरह के टैक्स व्यापारियों से ले रही है लेकिन कोई सुविधा नहीं मिल रही है।  ई-वे बिल व्यवस्था ठीक करते हुए दोहरे जुर्माने की व्यवस्था समाप्त की जाए। सर्वे-छापा बंद करने, डीजल-पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करने, मंडी शुल्क समाप्त करने, दिल्ली में चल रही सीलिंग को बंद करने आदि की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें