फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा पर पथराव की व्यापारियों ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लक्ष्मीपुर गांव में रविवार को कलश यात्रा पर हुए पथराव की निंदा व्यापारियों ने की। सुभाष चौक स्थित डाक बंगला परिसर में सोमवार को आयोजित बैठक में भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस मामले में तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजनों में व्यवधान उत्पन्न करना निंदनीय कृत्य है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई होना चाहिए। बैठक में अमित मोदनवाल, संजय चौरसिया, गोल्डन वर्मा, मुकेश जायसवाल, रामू पांडेय , धर्मेंद्र सिंह, गोरख पटेल, रोहित वर्मा, राजेश्वर पाठक, मडरू चौबे, संदीप यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें