फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांव में पुलिस का पहरा, घरों में ताला बंद, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में हुआ था पथराव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुबेरस्थान के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार को कलश यात्रा के दौरान हुए पथराव के मामले में पुलिस चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की है। लेकिन इनमें एक नामजद सहित चार को ही गिरफ्तार की है। बाकी अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने दबिश, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। सोमवार को उनके घरों पर ताला बंद रहा। गांव में दूसरे दिन भी पुलिस फोर्स तैनात रही। कल की घटना के कारण गांव में तनाव बना हुआ है। गांव में सन्नाटा छाया रहा। पुलिस ने पैदल गश्त किया।
रविवार को लक्ष्मीपुर गांव में दुर्गा पूजा पांडाल की स्थापना के लिए कलश यात्रा निकालने की तैयारी चल रही थी। आयोजन समिति के लोग लाउडस्पीकर लेकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर रहे थे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान गांव के दूसरे वर्ग के कुछ युवकों ने लाउडस्पीकर वाली गाड़ी के साथ चल रहे लोगों पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पूरे गांव में भगदड़ मच गई। पत्थर लगने से पांच वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह व सीओ सदर उमेशचंद भट्ट ने पहुंचकर कलश यात्रा को सकुशल संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन सोमवार को गांव में एसडीएम सदर महात्मा सिंह व सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पहुंचकर लोगों से बातचीत की। उनसे शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की। पूरे गांव में सन्नाटा फैला रहा। आरोपियों सहित कुछ लोगों के घरों पर ताला बंद रहा। वहीं अन्य लोग अपने घरों में रहे, लेकिन बाहर नहीं निकल रहे थे। गांव में लगातार पुलिस कर्मी पैदल गश्त कर रहे थे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है। एक नामजद सहित चार गिरफ्तार हैं। बाकी नामजद और अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को भी दबिश दी गई, लेकिन कोई गिरफ्तार नहीं किया गया। दूसरे पक्ष से तहरीर भी नहीं मिली है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने पैदल गश्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें