पडरौना। नगर के एक प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में व्यापार मंडल की तरफ से नगर के तिलक चौक पर प्रसाद वितरण का निर्णय लिया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्वान पर प्रदेश में व्यापारी समाज की तरफ से भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके तहत नगर के तिलक चौक पर भी प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसमें एक हजार से अधिक लोगाें में प्रसाद वितरित करने का निर्णय लिया। इस दौरान रवि लोहिया, रवि लोहिया, अजय गुप्ता, शिवमोहन जायसवाल, प्रमोद सोनी, सिद्धार्थ लोहिया आदि मौजूद रहे।