फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा व छितौनी में हुई व्यापार मंडल की बैठक

Sat, 12 Sep 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को खड्डा और छितौनी नगर में अलग-अलग बैठकें आयोजित कर व्यापारियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। दोनों बैठकों में व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन के साथ खड़े रहने की अपील की गई।
विज्ञापन


खड्डा नगर में रामजानकी मंदिर परिसर में हुई वार्षिक बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष रामअवध मद्धेशिया ने की। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों शशि डालमिया, मुन्ना वर्मा और राजेश गुप्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संतोष जायसवाल, सूरज वर्मा, केडी राव, सूर्या मोदनवाल, मनीष गुप्ता, कमलेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इसी क्रम में छितौनी नगर के बुलहवा बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में व्यापार मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष संजय हमदर्द की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, जिला महामंत्री केडिया, युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, खड्डा नगर अध्यक्ष रामअवध मद्धेशिया, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अमरनाथ मद्धेशिया और जिला मंत्री राजेंद्र अग्रवाल ने व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा की। संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में महामंत्री मुकेश गुप्ता, सह महामंत्री शिव रौनियार, उपाध्यक्ष रितेश रौनियार, संगठन मंत्री हिमांशु रौनियार समेत विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें