फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिलालेख पर अंकित होगा मंदिर निर्माण के दानदाताओं का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीप नगर में ओंकारेश्वर मंदिर ओम सेवा समिति की शुक्रवार को बैठक हुई। मंदिर निर्माण में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सहयोग को चिरस्थायी बनाने के लिए दानदाताओं के नाम अंकित करने के लिए समर्पण शिलालेख लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि सलेमपुर के सांस्कृतिक संगम के राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा 01 नवंबर से 05 नवंबर तक 5 दिवसीय भव्य रामायण मंचन का आयोजन कराया जाएगा। डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कार्यक्रम के रुपरेखा व व्यय पर प्रकाश डाला।अध्यक्षता पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया।कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल दानदाताओं का सम्मान होगा, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रसार होगा। संचालन पैक्स सचिव अजित सिंह ने और सुधीर शाही ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. कालिंदी मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल सिन्हा, नंद मणि, वीरेंद्र सिंह, भृगुनाथ श्रीवास्तव, कामोद सिंह, देवेंद्र नाथ गुप्ता, अक्षय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें