खड्डा। श्रद्धालुओं को लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली थाना क्षेत्र में सिसवा गोपाल गांव के पास मुख्य पश्चिम गंडक नहर में पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार 11 से अधिक लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को तुर्कहा सीएचसी भिजवाया। दस लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
महराजगंज जनपद के घुघुली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा फारम से भैंसहा चैत्र वरणी मेला में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्राॅली से आ रहे 30 से अधिक श्रद्धालु बुधवार की शाम करीब सात बजे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की सड़क पर सिसवा गोपाल गांव के पास रास्ता बदलने के लिए चालक सुवंश सिंह ने ट्रैक्टर को मोड़ना चाहा।
उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे नहर में चला गया। इसमें ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार सभी लोग दब गए। ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौजूद लोग उनकी मदद में जुट गए। सूचना पर आए खड्डा थानाध्यक्ष संदीप सिंह के साथ अन्य पुलिस कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया और सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से घायलों को तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया। डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद 25 वर्षीय संजय सिंह, 10 वर्षीय प्रीति शर्मा, 70 वर्षीय स्मृति देवी, 60 वर्षीय मीरा देवी, 40 वर्षीय बबली यादव, 50 वर्षीय मनोरमा, 40 वर्षीय बिमला, 45 वर्षीय निर्मला, 50 वर्षीय प्रभावती, 63 वर्षीय रजवंत और 55 वर्षीय किस्मती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इनमें मीरा व प्रभावती की हालत अत्यधिक गंभीर बताई जा रही है। घायल आदित्य ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब 30 लोग सवार थे। सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। वे लोग भैंसहा में आयोजित चैत्र वरणी मेला स्नान करने जा रहे थे।
दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओ को मेडिकल कॉलेज रेफर ।स्रोत-सोशल मीडिया