फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आठ एकड़ गेहूं की फसल राख

Thu, 02 Apr 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह के दूबे टोला में बुधवार को हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल मेंं आग लग गई। करीब आठ एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 11 हजार वोल्ट की लाइन में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकलकर खेतों में गिरी। इससे आग लग गई।
ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के आगे वे बेबस नजर आए।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद मौके पर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस आगलगी की घटना में कमलेश दूबे, अवधेश दूबे, भृगुनाथ दूबे, संजय दूबे, मुंद्रीका गुप्ता, राबड़ी देवी, राम लक्ष्मण और रामदुलारे समेत कई किसानों की फसल नष्ट हो गई। किसानों के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
वहीं तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है और क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें