फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गड्ढे में पलटी टैक्टर-ट्रॉली, तीन महिलाएं घायल

Fri, 17 May 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया-मनिकौरा मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिलाओं के साथ दो बच्चे थे, जिनको हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर पर बैठ कर बिहार के धनहां थाना क्षेत्र के देवीपुर की लीलावती (30), नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की जाशा देवी (40) और कोतवाली थाना क्षेत्र के मनिकौरा की चंदा देवी (38) पडरौना की तरफ जा रही थीं। खिरकिया-पडरौना मोड़ के पास टैक्टर-ट्रॉली पलट गई। मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। खिरकिया चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से घायल महिलाओं को मेडिकल काॅलेज भेजवाया।
ट्रैक्टर पर चढ़ रहा किशोर घायल

तमकुहीराज। तरया सुजान थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी किशोर आर्यन (10) ट्रैक्टर पर पीछे से चढ़ने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें