पडरौना। बिहार में 25 मई को होने वाले मतदान को देखते हुए डीएम उमेश मिश्र ने यूपी-बिहार सीमा से तीन किलोमीटर क्षेत्र के अंदर सभी शराब, ताड़ी और भांग की दुकानों को 23 मई की शाम छह बजे से 25 मई की शाम पांच बजे तक और मतगणना के दिन चार जून को मतगणना समाप्त होने तक दुकानों का बंद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेताया कि निर्देश का अनुपालन नहीं करने वाले अनुज्ञापी पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद