पकवा इनार। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने शनिवार दोपहर बाद कसया की ओर से आ रहे गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्राॅला अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय रोड पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ी घटना घट सकती थी।
इस दौरान गन्ना रोड पर बिखर गया। इससे दो घंटे तक सर्विस रोड से वाहनों का आवागमन हुआ। हाईवे से गन्ना हटने के बाद वाहनों का संचालन शुरू हुआ।
कसया थाना क्षेत्र क्षेत्र के गांव जिगना निवासी पंकज यादव अपने गांव से गन्ना भरकर ट्रैक्टर-ट्रेलर से ढाढा चीनी मिल आ रहे थे। जैसे ही वह कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार के सामने पर पहुंचे। तभी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रेलर अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। गन्ना पूरे रोड पर बिखर गया। गनीमत रही कि चालक को भी चोट नहीं लगी। बाद में पुलिस ने रोड पर बिखरे गन्ने को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।