फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार में ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचा सवार

Wed, 19 Nov 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
टैक्टर-ट्राॅली से क्षतिग्रस्त कार। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर चौराहे पर सोमवार की रात गन्ना गिराकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली और सड़क किनारे खड़ी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार ग्राम प्रधान आदित्य शाही सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद चौराहे पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कलवारीपट्टी के ग्राम प्रधान आदित्य शाही कार से अपने गांव सिंगहा लौट रहे थे। रास्ते में किसी परिचित का फोन आने पर उन्होंने रामकोला-सिंगहा मार्ग स्थित बसंतपुर चौराहे पर कार साइड में लगाकर बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान चीनी मिल से गन्ना गिराकर वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी।
भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। कार सवार को सुरक्षित देख लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में चालक को खरोंच तक नहीं आई, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वाहन को सड़क किनारे कराकर आवागमन सामान्य कराया। लोगों ने ट्राॅली चालकों पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें