फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रील के चक्कर में छात्रा के पैर पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Wed, 05 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। ट्रैक्टर पर बैठकर रील बनाने के चक्कर में मनबढ़ों ने छात्रा का पैर कुचल दिया। छात्रा की सहेली ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर स्कूल के प्रबंधक पहुंचे तो उनको धमकी देते हुए मनबढ़ भाग निकले। नाराज छात्रा-छात्राओं ने लक्ष्मीगंज बाजार मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। रामकोला थाना क्षेत्र के एक निजी कॉलेज की 11वीं की दो छात्रा सुबह करीब 8.30 बजे साइकिल से स्कूल जा रही थीं।
विज्ञापन

स्कूल के करीब पहुंची थीं कि ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर एक युवक रील बना रहा था। इसके अलावा एक युवक ट्रैक्टर चला रहा था और दूसरा बैठा था। तभी ट्रैक्टर का पहिया एक छात्रा के पैर पर चढ़ गया। छात्रा की सहेली ने विरोध किया तो मनबढ़ युवक मारने के लिए दौड़ पड़े। इससे छात्रा सहम गईं और शोर मचाने लगीं।
इसके बाद स्कूल प्रबंधक और व अन्य छात्र पहुंचे। प्रबंधक ने युवक से ट्रैक्टर चढ़ाने की बात पूछी तो धमकी देते हुए भाग निकले। प्रबंधक के साथ छात्र-छात्राएं ने करीब नौ बजे सड़क जाम कर दी। दो घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद सड़क जाम खत्म हुआ। प्रबंधक ने पुलिस को नामजद तहरीर दिया।
विज्ञापन

प्रबंधक का आरोप है कि कॉलेज में आने-जाने वाली छात्राओं से अश्लील हरकत करते हैं। पूर्व में भी इसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी है। बावजूद मनबढ़ नहीं मानते हैं। घायल छात्रा का इलाज रामकोला सीएचसी पर कराया गया। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रबंधक की ओर से तहरीर मिली है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें