पटहेरवा। पुलिस ने महिला के अपहरण और मानव तस्करी सहित अन्य मामले में वांछित मुजफ्फरनगर के आरोपी को थाना क्षेत्र के बघौचमोड़ फाजिलनगर से गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को बघौच मोड़ पर टीम के साथ चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान अपहरण सहित अन्य मामलों के वांछित विपुल विश्वकर्मा निवासी छछरौली वजीराबाद थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला का अपहरण कर अन्यत्र रखने और बेचने की फिराक में रहने सहित अन्य गंभीर आरोप था। संवाद