खड्डा। बघवा इनार के पास बुधवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसके चपेट में आए चालक की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, खड्डा नगर पंचायत के निवासी 40 वर्षीय नौशाद ट्रैक्टर चालक हैं। वे बुधवार को खेत निकलकर ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर सड़क पर चढ़ रहे थे। उसी दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें चालक नौशाद दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें तुर्कहा सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
00000