मंसाछापर। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव रोआरी रेगुलेटर के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मंगलवार की देर रात अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हालांकि, ड्राइवर ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली। बुधवार की सुबह हाइड्रा क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया पुरंदर छपरा निवासी चंचल राय का ड्राइवर रामकोला चीनी मिल में गन्ना गिराकर ट्रैक्टर-ट्रेलर लेकर मंगलवार की देर रात लौट रहा था। रोआरी रेगुलर गांव पास पहुंचा था कि इस बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। ट्रेलर-ट्रैक्टर से अलग होकर ट्रैक्टर नहर में जा गिरा। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। ड्राइवर ने फोन कर मालिक को घटना की जानकारी दी। सुबह अगल-बगल गांव के लोग इकट्ठे हो गए। बुधवार को सुबह हाइड्रा क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया।