फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में लटका ताला, कार्रवाई के डर से नहीं लौट रहा परिवार

Wed, 08 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। गोरखपुर के गुलरिहा स्थित ससुराल गई विवाहिता को भगा ले जाने के आरोपी युवक की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। पुलिस की कार्रवाई के डर से आरोपी के परिजन फरार हैं और घर में ताला लटक रहा है। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस भी कड़ी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रामपुर बांगर गांव के लौकरिया टोला की एक लड़की की शादी गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में हुई है। आरोप है कि कुछ रोज पहले लौकरिया निवासी रोज मोहम्मद लड़की को उसकी ससुराल से भगा ले गया। इस मामले में गुलरिहा पुलिस ने रोज मोहम्मद पर केस दर्ज किया है। दो जनवरी को आरोपी की तलाश करते हुए गुलरिहा पुलिस लौकरिया पहुंची थी और रोज मोहम्मद के पिता व परिजनों से पूछताछ की थी। अगले दिन पीड़ित व आरोपी के परिजनों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें रोज मोहम्मद की मां समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं थीं। दूसरे पक्ष के लोग भी चोटिल हुए थे।
पांच जनवरी को गांव में मारपीट में घायल रोज मोहम्मद की मां की मौत की अफवाह फैल गई थी। नेबुआ नौरंगिया पुलिस पहुंची तो घर में ताला बंद मिला और पता चला कि परिवार की महिलाएं मायके चली गई हैं। जिस माहिला की मौत की अफवाह फैली थी वह पुलिस को सिंघहा में जिंदा मिली। उसने दूसरे पक्ष पर निर्वस्त्र करने और कपड़े जलाने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। अब गांव का माहौल सामान्य है लेकिन पुलिस की कार्रवाई के डर से आरोपी का परिवार गांव नहीं लौट रहा और घर में ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी युवक के बचाव के लिए उसके परिवार की महिलाएं बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगा रही हैं। गांव पर बीट सिपाही को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- उमेश चंद्र भट्ट, सीओ, खड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें