फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शाॅर्ट सर्किट से ट्रैक्टर में लगी आग

Sat, 28 Mar 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव स्थित छावनी परिसर में खड़े ट्रैक्टर में अचानक लगी आग।संवाद
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की शाम को छावनी परिसर में खड़े ट्रैक्टर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक लोग आग बुझाते, ट्रैक्टर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव के ऋषभ सिंह उर्फ रिंकू की छावनी में चार ट्रैक्टर खड़े थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसमें से धुआं उठता देख आसपास के लोग वहां पहुंचे। जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव के लोगों ने किसी तरह वहां खड़े तीन ट्रैक्टर को ढकेल कर अलग किया। इसके बाद आग बुझाने में लग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें