फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइबर ठगों तक पहुंचना चुनौती,दो दिन बाद घर पहुंचेगा सागर

Wed, 12 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। छह अगस्त से लापता सागर गुजराज के सूरत में अपने रिश्तेदार सिपाही यादव के पास सुरक्षित है। मंगलवार को भी मां और पिता से उसकी मोबाइल पर बात हुई। बेटा के मिलने के बाद परिवार में सकुन लौट गया है, लेकिन परिजनों की आंखें कलेजे के टुकड़े को पास से दिखने की अभी भी तरस रही है। मंगलवार को बालक को घर लाने के लिए कांस्टेबल प्रवीण और सागर के चाचा कुंदन शर्मा सूरत के लिए रवाना हो गए। दोनों शाम करीब तीन बजे पनियहवा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से निकले। परिजनों को उम्मीद है कि 14 अगस्त की देर रात तक सागर को लेकर दोनों घर पहुंच जाएंगे। पुलिस को अब साइबर ठगों तक पहुंचना चुनौती होगी।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव निवासी 12 वर्षीय सागर चार दिन पूर्व पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया। ढूंढ़ने के बाद जब बालक नहीं मिला तो परिजन व करीबियों ने सोशल मीडिया पर उसका फोटो और मोबाइल पर पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई। इसका फायदा साइबर ठग उठाने लगे। सागर की मां के पास फोन कर साइबर ठग तीन बार 12 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खाते में मंगा लिए। थाने तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जिन नंबरों से फोन कर सागर को वापस करने के एवज में रुपये मांगे जा रहे थे, उन मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया तो पता चला कि बालक का अपहरण नहीं हुआ है, साइबर ठग परिजनों को इसकी आड़ में ठग रहे हैं। सोमवार की शाम को सागर की मां फुला देवी के पास सागर का फोन आया, उसने बताया कि सूरत के एक होटल पर हूं, परिजन पुलिस को सूचना दिए। पुलिस होटल मालिक से बात की और वहां पर रहने वाले इसके दूर के रिश्तेदार सिपाही यादव को फोन कर होटल पर पुलिस भेजी। सिपाही यादव के पास सुरक्षित है। सागर ने बातचीत में बताया कि वह ट्रेन से सूरत गया था, इसके गांव व रिश्तेदार वहां पर रहते हैं, वह अपनी मां के पास रिश्तेदार का मोबाइल नंबर पूछने के लिए फोन किया था। हालांकि बहुत कुछ बातचीत के दौरान नहीं बता सका। सागर के पिता नंदन ने बताया कि बेटा सुरक्षित है। उससे लगातार फोन पर बातचीत हो रही है। बेटे की आवाज सुनकर परिवार को काफी सुकून मिला है। सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर ठगों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। बालक को लाने के लिए पुलिस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें