फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में पर्यटकों ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में शुक्रवार को देश-विदेश के पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही। महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे श्रीलंका, वियतनाम समेत विभिन्न देशों के पर्यटकों ने तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक शीश नवाया।
विज्ञापन

पर्यटकों ने मंदिर में स्थित लेटी प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। पूजा के बाद पर्यटकों ने मंदिर परिसर और आसपास स्थित बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। यहां उन्होंने संबंधित स्थलों के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी ली। इन दिनों कुशीनगर में विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रीलंका और वियतनाम समेत विभिन्न बौद्ध देशों से आने वाले पर्यटक महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें