फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मशाल धावकों का हुआ ट्रायल, 351 चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होने वाले 21वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रविवार को धावकों का ट्रायल हुआ। इसमें मशाल दौड़ के लिए कुल 351 धावकों का चयन किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही और सीओ जोश ने हरी झंडी दिखाकर धावकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कराई। ट्रायल में कुल 2100 धावकों का 70 ग्रुप बनाकर दौड़ कराया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों का चयन किया गया। जिसमें 250 पुरुष धावक और 101 महिला धावकों का चयन किया गया। चयनित सभी धावकों का आयोजन समिति प्रशिक्षक नियमित अभ्यास कराएंगे।
इसके बाद आयोजन के दिन सुबह से 51 धावक कसया शहीद चौक से सपहा, तुर्कपट्टी होते हुए शहीद के पैतृक गांव भेलेया पहुंचकर कर शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद शहीद के गांव से 300 धावक आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे, जहां उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अमर जवान ज्योति प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

धावकों की चयन प्रक्रिया आयुक्त जिला प्रशिक्षण स्काउट गाइड एमडी आई खान, जेपी रावत, जवाहर प्रसाद, अजय निगम ने किया। इस दौरान पवन बहादुर सिंह, नंदू कुशवाहा, विनय यादव, टीएन राय, शिवशंकर तिवारी, सतेंद्र सिंह, उदयभान सिंह, आजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें