पडरौना। उद्योग विभाग की तरफ से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बृहस्पतिवार को 42 लाभार्थियों में टूल किट वितरित की गई। इस योजना के 50 लाभार्थियों को बुलाया गया था।
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त अभय कुमार सुमन ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अक्तूबर में 27 दिन तक लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण लिए 50 अभ्यर्थियों को टूल किट्स देने के लिए बुलाया गया था। लेकिन बृहस्पतिवार को 42 प्रशिक्षु उपस्थिति हुए, उन्हें सिलाई मशीन समेत अन्य टूल किट दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शुक्रवार को भी टूल किट वितरित की जाएगी। संवाद