फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 24 Jan 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। जिले में शुक्रवार को धूमधाम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसमें जगह-जगह विविध कार्यक्रम व आयोजन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि नेताजी भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक थे। लोगों को उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अशोक गुप्ता, मनोज मोदनवाल आदि मौजूद रहे। पटहेरवा संवाद के अनुसार, कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती विविध कार्यक्रम कर मनाई गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आरबी राम ने कहा कि देश की आजादी के लिए भारत माता के हजारों वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनमें नेताजी का योगदान अविस्मरणीय व अभूतपूर्व है। तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, सेवरही स्थित शहीद स्मारक स्थल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। नेताजी को देश का सच्चा नायक बताया गया। आगंतुकों ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बनकटा बाजार संवाद के अनुसार, अशोक विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गिरिजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में क्रांतिकारी व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। उनके चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें