फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भारी वाहनों के टोल में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी

Thu, 02 Apr 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
टोल प्लाजा हेतिमपुर।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाटा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से बुधवार से टोल दरों में संशोधन लागू कर दिया गया है। मुजहना–हेतिम टोल प्लाजा पर भी नई दरें प्रभावी हो गई हैं।
विज्ञापन

एक ओर मध्यम और भारी वाहनों पर 5 से 10 रुपये तक टोल की बढ़ोतरी की गई है, वहीं निजी और हल्के वाहनों को राहत दी गई है। इन श्रेणियों में एकल यात्रा के टोल में कोई वृद्धि नहीं की गई है, बल्कि 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर शुल्क में कटौती भी की गई है।
नई व्यवस्था के अनुसार, कार, जीप और वैन के लिए एकल यात्रा पर 65 रुपये ही टोल देना होगा, जो पहले के समान है। वहीं 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर अब 95 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जो पहले की तुलना में कम है। इसी तरह हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए एकल यात्रा पर 105 रुपये और वापसी पर 155 रुपये देना होगा, जिसमें वापसी शुल्क में कमी की गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बस और ट्रक जैसे मध्यम वाहनों के लिए एकल यात्रा का शुल्क 220 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 330 रुपये शुल्क तय किया गया है। तीन एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहनों को 240 रुपये एकल और 360 रुपये वापसी शुल्क देना होगा। सात या उससे अधिक धुरी वाले भारी वाहनों के लिए 420 रुपये एकल और 630 रुपये वापसी शुल्क निर्धारित किया गया है।
टोल प्लाजा प्रशासन के अनुसार, 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर वाणिज्यिक वाहन चालकों के लिए 360 रुपये प्रतिमाह मासिक पास की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। टोल दरों में इस बदलाव से जहां भारी वाहनों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है, वहीं निजी वाहन चालकों को राहत मिलने से आम लोगों को कुछ हद तक सहूलियत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें