फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी शैल पुत्री की पूजा, मंदिरों में सभी तैयारी पूरी

Tue, 28 Mar 2017 11:40 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मंदिरों में सभी तैयारी पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बुधवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के लिए कई दिन से मंदिरों में चल रही साफ-सफाई का कार्य पूर्ण हो गया है। बुधवार की भोर में चार बजे से सभी देवी मंदिरों में पूजा पाठ शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पहले दिन शैल पुत्री की पूजा होगी। मंगलवार को सुबह से ही शहर के बुढ़िया माई मंदिर, खिरकिया दुर्गा मंदिर, रामकोला के धर्मसमधा दुर्गा मंदिर, कुबेरस्थान क्षेत्र के खनवार दुर्गा मंदिर, कसया के कुलकुला दुर्गा मंदिर व मैनपुर कोट दुर्गा मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों की साफ-सफाई की गई। इन सभी मंदिरों के कपाट भोर में चार बजे से ही आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा घरों में भी तैयारी हो चुकी है। मंगलवार की शाम को लोगों ने पूजा से संबंधित सामानों की खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें