फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सावन का दूसरा सोमवार आज, कुबेरस्थान मार्ग पर नहीं जाएंगे भारी वाहन

Mon, 21 Jul 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं को कुबेरस्थान मंदिर में पूजा करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए कुबरेस्थान मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। इस मार्ग पर तड़के तीन से शाम पांच बजे तक बड़े कामर्शियल वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर कुबेरस्थान के रास्ते पडरौना से तुर्कपट्टी जाने वाले मार्ग पर सोमवार को तड़के तीन बजे से शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर सेवरही और तमकुहीराज से तरफ से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े कामर्शियल वाहन नोनिया पट्टी से डायवर्ट होकर नहरफाल तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। नोनिया पट्टी/खनवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ आने वाले श्रद्धालुओ के वाहन की पार्किंग कुबरेस्थान बाजार में बंद पड़े पेट्रोल पंप के खाली स्थान पर की जाएगी। बतरौली रोड (बेलवा मोड़) एवं खनवार रोड से सभी चारपहिया वाहन कुबेरस्थान मंदिर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने बताया कि पडरौना के छावनी होते हुए नोनिया पट्टी/तुर्कपट्टी की तरफ जाने वाले बड़े कामर्शियल वाहन हरका चौराहे से दाहिनी तरफ डायवर्ट होकर शिवपुर रोड, तुर्कपट्टी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। छावनी की ओर से कुबेरस्थान मंदिर जाने वाले वाहनों की पार्किंग अन्हारी बारी स्थित प्राथमिक पाठशाला परिसर में की जाएगी। अन्हारीबारी चौराहे से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ चारपहिया वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें