फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झांसे में लेने के लिए साहिबा ने खुशी तिवारी नाम से बनवाया था फर्जी आधार कार्ड

Mon, 30 Jun 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। जबलपुर के रहने वाले इंद्र कुमार तिवारी की हत्या का खुलासा होने के बाद जो बातें सामने आई हैं, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। क्राइम पेट्रोल सीरियल में संपत्ति हड़पने के लिए इस तरह की कहानी देखकर साहिबा बानो और उसके पति ने इंद्र कुमार को फंसाने की साजिश रची।
विज्ञापन

साहिबा बानो और उसके पति ने देखा कि इंद्र कुमार के पास जमीन के साथ-साथ नौकरी भी है और वह विवाह करने के लिए परेशान है। जिसका फायदा उठाते हुए दाेनों ने फर्जी शादी कर उसका धन हड़पने की योजना बनाई। सबसे पहले साहिबा बानो ने इंद्र कुमार पर प्रभाव डालने और खुद को उसका सजातीय बताने के लिए खुशी तिवारी नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर खुशी तिवारी नाम से ही अपना एकाउंट बना कर इंद्र कुमार से चैटिंग शुरू की।
जिससे इंद्र कुमार जल्द ही उसके झांसे में आ गया। दोनों में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। बातचीत शुरू हुई तो उसे विश्वास दिलाने के लिए साहिबा ने अपने पति को अपना भाई बताते हुए इंद्र कुमार से बात भी कराई। उधर इंद्र कुमार के भाई से भी दोनों ने बातचीत कर शादी का आश्वासन दिया। इंद्र कुमार को झांसे में लेने की योजना इतनी फूल प्रूफ थी कि साहिबा बानो ने अपने पति को अपना भाई बताते हुए घर परिवार देखते हुए जबलपुर में इंद्र कुमार के घर भी भेजा था। अंत में इंद्र कुमार को शादी के लिए गोरखपुर आने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन

तय हुआ कि गोरखपुर में ही चार जून को शादी होगी और दुल्हन लेकर गांव पहुुंचने पर गांव वालों और सगे संबंधियों को बहूभोज देंगे, लेकिन साहिबा बानो ने फर्जी शादी करने के बाद रुपये और जेवर लेकर उसकी हत्या कर शव को कुशीनगर जिले की सीमा में फेंक दिया और उसके फोन का इस्तेमाल खुद करने लगी। जिससे वह इंद्र कुमार के परिवार वालों को उलझाती रही। जबलपुर में परिवारवालों को शक हुआ तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें