पडरौना। यूपी बोर्ड की ओर से संचालित प्रथम पाली की परीक्षा में शनिवार को 203 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में इंटर हिंदी द्वितीय प्रशभन पत्र की परीक्षा में सचल दस्ते ने एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा। उसे तत्काल रस्टीकेट कर दिया गया।
दूसरी पाली के परीक्षार्थियों का पूरा ब्योरा देर शाम तक कंट्रोल रूम को उपलब्ध नहीं हो पाया था।
शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की कॉमर्स और इंटर की अर्थशास्त्र एवं भूगोल की परीक्षा थी। इस पाली में कुल 3253 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 3050 ने ही परीक्षा थी।
203 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर की हिंदी द्वितीय प्रशभन पत्र की परीक्षा थी। सचल दल संख्या-चार ने औचक निरीक्षण के दौरान आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सपही बुुजुर्ग में परीक्षा के समय एक छात्रा को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा।
उसे तत्काल रस्टीकेट कर दिया गया। शाम साढ़े सात बजे तक भी कंट्रोल रूम के पास दूसरी पाली के परीक्षार्थियों की संख्या नहीं मिल पाई थी, जिससे पंजीकृत और अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या नहीं मिल पाई।