फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार करने का एलान किया

Sat, 21 Jan 2017 11:41 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विकास कार्यो में उपेक्षा का आरोप लगाकर ग्राम भठही बुजुर्ग के लोगों ने शनिवार को विधान सभा का चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी देने के लिए गांव के बाहर पोस्टर लगा रखा है और नेताओं से गांव में वोट मांगने के लिए नहीं आने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

रामकोला ब्लॉक के भठही बुजुर्ग गांव के लोगों ने विकास कार्यो में अनदेखी का आरोप लगाकर मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इनका कहना है कि गांव में न तो शौचालय बना है और न ही आने जाने के लिए सड़क है। यहां नाली का निर्माण भी नहीं हुआ है। गांववालों का कहना है कि जब कोई बीमार होता है तो उसे कंधे पर लादकर दो किमी पैदल ले जाना पड़ता है। चुनाव बहिष्कार करने वालों में बिरझन, गुजरा देवी, हवलदार अंसारी, अनवर अंसारी, चंद्रभूषण, हेमंत, छोटू मिश्रा, मुनेब सहित कई लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें