फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बसंतपुर व गोबरही की टीम के बीच खिताबी भिडं़त आज

Fri, 03 Apr 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। यज्ञ समिति राजापाकड़ धाम क्रिकेट समिति की तरफ से आयोजित चार दिवसीय श्री अंजनीसुत रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार की रात सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें अरुण इलेवन बसंतपुर और डब्ल्यू इलेवन गोबरही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। बृहस्पतिवार की रात फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मैच में अरुण इलेवन बसंतपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। दीपक इलेवन बभनौली की पूरी टीम छह ओवर में पांच विकेट पर महज 26 रन ही बना सकी। जवाब में खेलने उतरी बसंतपुर की टीम ने पांचवें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान अरुण ने सात गेंद पर 12 रन और दो ओवर की गेंदबाजी कर चार रन देकर एक विकेट लिए। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल में डब्ल्यू इलेवन गोबरही ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तिरमासाहुन की टीम निर्धारित आठ ओवर में सभी विकेट खोकर 44 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए डब्ल्यू इलेवन ने संयमित व सधी बल्लेबाजी के दम पर दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ राजू जायसवाल, दिनेश्वर यादव, आचार्य प्रमोद पाठक, मनोज पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में विशाल तिवारी व राज सिंह ने अंपायरिंग और ओमकार यादव ने स्कोरिंग की।
इस दौरान सत्यनारायण यादव, मृत्युंजय सिंह मोनू, मुकेश यादव, पप्पू यादव, ईश्वरचंद गुप्त, अंशुमान मिश्र उर्फ साहब, रवि वर्मा, अनूप गोंड, हरेश यादव, भोलू यादव, हरिओम गुप्ता, राजन कुशवाहा, राजन यादव, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें