कॉन्क्लेव के तीसरे दिन रामाभार स्तूप पर चांटिंग करते बौद्ध भिक्षु।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
कसया। बुद्धनगरी में बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं ने शांति उपवन में आयोजित चांटिंग सेशन के दौरान प्रार्थना सभा में शामिल हुए। वातावरण में शांति, आध्यात्मिकता और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।
भिक्षुओं के सामूहिक मंत्रोच्चार से शांति उपवन परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने भी ध्यान और प्रार्थना में भाग लेकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। इस आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, करुणा और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। देश-विदेश से आए श्रद्धालु, अधिकारी एवं आयोजक भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शांति एवं मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मंत्रोच्चार में मलेशिया, थाईलैंड, भूटान, जापान, साउथ कोरिया, अमेरिका, लाओस, नेपाल आदि देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व शांति की कामना की।