तुर्कपट्टी। जोकवा फीडर से जुड़े एक गांव में एक व्यक्ति के घर में लगे टीनशेड पर केबल टूटकर गिरने से करंट आ गया। करंट की चपेट में एक वृद्ध आ गया। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसा घर के ऊपर से से जा रहे जा रहे केबल का तार टूटने से हुआ। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के लाला गुरवलिया गांव में फाजिलनगर उपकेंद्र के जोकवा फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है।
बुधवार को तीन बजे गांव में बिजली आपूर्ति हो रही थी। इस दौरान लाला गुरवलिया गांव निवासी 75 वर्षीय नेऊर गुप्ता अपने घर में सोए हुए थे। उनके घर के ऊपर से पड़ोसी के यहां केबल से सप्लाई जाती है।
केबल टूटकर उनके टीन शेड पर जा गिरा। वह किसी कार्य से वह उठे और टीनशेड से जुड़े खंभे को पकड़ लिया खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे वह झुलस गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई।