राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते भाजपा कार्यकर्ता।
कसया। यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बृहस्पतिवार को कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से राजस्थान के मुख्यमंत्री कार से देवरिया और यूपी के सीएम बिहार के बेतिया में जनसभा को संबोधित करने हेलिकाप्टर से रवाना हुए। एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं ने जिले के भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि समय कम है। चुनाव में उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरी मजबूती से लगने की जरूरत है।
बृहस्पतिवार की दोपहर बाद 3:40 बजे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां पहले से मौजूद जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय कुमार दुबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल से एयरपोर्ट पर मुलाकात कर स्थानीय चुनाव के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नेताओं से कहा कि कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के चुनावी माहौल पर चर्चा कर कहा कि समय कम है। पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुट जाएं। इसके बाद वे 3:56 बजे हेलिकाप्टर से बेतिया के लिए रवाना हो गए। बेतिया से जनसभा को संबोधित कर शाम 6:09 बजे पुन: एयरपोर्ट पहुंचे, वहां से 6:17 बजे हवाई जहाज से लखनऊ रवाना हो गए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के आने के 15 मिनट बाद दिन के 3:55 बजे राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें कुशीनगर विधायक की अगुवाई में स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया। राजस्थान के सीएम ने भी पार्टी नेताओं से चुनावी चर्चा करते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन मिल रहा है। पूर्ण बहुमत से पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। लेकिन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अति उत्साह में आने की जरूरत है। पूरी निष्ठा और सतर्कता से पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए हर संभव उपाय करनी चाहिए। वे एयरपोर्ट से कार द्वारा 4:07 बजे देवरिया के लिए रवाना हो गए।