फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेशेवर बदमाशों पर कसे शिकंजा...शहर से लेकर गांव तक बढ़ाएं गश्त

Wed, 05 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी ने मंगलवार को प्रशासनिक और पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम और एसपी को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके लिए पेशेवर बदमाशों पर शिकंजा कसने और शहर से लेकर गांवों तक गश्त बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि होली, रमजान समेत अन्य त्योहार को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। अपराधों पर रोक लगाने के लिए जिले में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखे। बदमाशों की सूची तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करें। होलिका दहन, ईद उल फितर, रमजान का त्योहार परम्परागत तरीके से ही सौहार्दपूर्ण बनाने की अपील किया। सड़क सुरक्षा संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई और जिम्मेदारों को निर्देश दिया। सीओ, हलका दरोगा और बीट आरक्षियों को भ्रमणशील रहने और चौपाल लगाकर लोगों से संबंध स्थापित करने को कहा। आनंद कुलकर्णी ने कहा कि जिले में गठित शांति समितियों, संभ्रांत नागरिकों, डिजिटल वॉलिंटियर्स,नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों से सहयोग लें। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुनने, सौम्य व्यवहार करने तथा शिकायत,समस्या का समाधान अविलंब करने , महिला से जुड़े अपराधों पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, सभी एसडीएम, सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें