बैंक के पास कागज की गड्डी थमाकर उड़ाए 15 हजार
पीएनबी शाखा के पास घटना को अंजाम देकर जालसाज चंपत
सुकरौली(कुशीनगर)। कस्बा स्थित पीएनबी शाखा के पास जालसाजों ने एक व्यक्ति को कागज की गड्डी थमाकर 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर लोग जुट गए, लेकिन जालसाजों का सुराग नहीं लग पाया।
बृहस्पतिवार को सुकरौली निवासी छोटेलाल गुप्ता दोपहर में पीएनबी की सुकरौली शाखा से 15 हजार रुपये निकाल कर बैंक से बाहर निकले, तभी दो युवकों से उनकी मुलाकात हो गई। उन्होंने बताया कि वे भी बैंक में रकम जमा करने आए हैं, लेकिन खाता संख्या भूल गए हैं। आप रकम अपने खाते में जमा कर दीजिए। आपने जो रकम निकाली है, उसे हमें दे दो। उनके पास तीन लाख रुपये कैश है। साथी के पास जाने पर कपड़े में लिपटी दो हजार रुपये की गड्डी निकाल कर बाकी उसे थमा दिया। छोटेलाल जब बैंक पहुंच कर कपड़े में लिपटी गड्डी देखी तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि वह कागज के थे। उसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को काफी खोजा, लेकिन पता नहीं चल सका। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि इस तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।