रामकोला। कप्तानगंज मार्ग पर लाला टोला गांव के पास शुक्रवार शाम दो टेंपो में भिड़ंत हो गई। टेंपो में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोगों ने उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने एक की महिला की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
तीन महिलाओं को लेकर टेंपो रामकोला आ रहा था।अहिरौली कुसम्ही ग्राम के लाला टोला गांव के सामने पहुंची ही थी कि सामने से आ रही एक टेंपो से भिड़ंत हो गई। टेंपो में सवार मनीषा देवी(35) निवासी इंद्रपुर, प्रियंका देवी (40)निवासी चंदरपुर बौलिया और लाल देवी निवासी रामबार भटवलिया घायल हो गईं। संवाद