फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चेन स्नेचिंग के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा/फाजिलनगर। फाजिलनगर से तमकुही के लिए टेंपो से निकली महिला की चेन स्नेचिंग के आरोप में तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छीनी गई चेन बरामद कर ली गई है। पटेहरवा थाना के एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को रानी मिश्रा पत्नी स्व. शैलेंद्र मिश्रा निवासी पकडि़हार थाना कटेया गोपालगंज (बिहार) तमकुहीराज जाने के लिए ऑटो में बैठीं। उसी आटो में बैठी अन्य तीन महिलाओं ने उनकी चेन खींच ली। पीड़ित महिला से कहासुनी करते आरोपी महिलाएं भागने का प्रयास कर रही थीं कि उसी दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे दरोगा मनोज कुमार वर्मा व रामतपेसा राम टीम के साथ पहुंचे और उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में इनकी पहचान सीमा कुमारी पत्नी पप्पू कुमार व सरिता कुमारी पुत्री पिन्टू दोनों निवासी एकौना थाना गगहा जिला गोरखपुर, पूजा कुमारी पत्नी पिंटू निवासी सद्दन खान बेलवा थाना गगहा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनको हिरासत में लेते हुए सोने की चेन बरामद कर ली। महिला रानी मिश्रा की तहरीर पर तीनों महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है।ठ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें