फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में रेड हाउस विजयी

Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के मठिया स्थित आरपीआइसी कॉन्वेंट स्कूल परिसर में दिवसीय खेल प्रतियोगिता का तीसरा दिन रोमांचक रहा। कबड्डी, वाॅलीबॉल, बैटमिंटन समेत कई खेलों का आयोजन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को सोमवार को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बालक वर्ग की कबड्डी ए-श्रेणी का फाइनल मुकाबला रेड हाउस व ब्लू हाउस के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को पराजित कर विजेता बना। बी-श्रेणी की हुई कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता और ग्रीन हाउस उपविजेता घोषित हुआ।
बालक वर्ग की वॉलीबॉल श्रेणी-ए में रेड हाउस विजेता व ब्लू हाउस उपविजेता बना। बालिका वर्ग की हुई बैडमिंटन में ए-श्रेणी अनुप्रिया द्विवेदी की अगुवाई वाली ग्रीन हाउस हाउस विजेता व शाम्वी सिंह की अगुवाई वाली यलो हाउस की टीम उपविजेता घोषित हुई। स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में राज भारती प्रथम, अंश कुशवाहा, स्लो साइकिलिंग, दिव्या कुशवाहा, अनन्या गुप्ता, पास द बॉल में बालक वर्ग एलो हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय, बालिका वर्ग यलो हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय रहा। सैक रेस बालक वर्ग में मानस दूबे प्रथम, शाद अली द्वितीय, बालिका में निधि प्रथम व आशवी सिंह द्वितीय रहीं। बैलेंसिंग द बॉल बालिका वर्ग में रेड हाउस प्रथम व ब्लू हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी, सह प्रबंधक धीरज तिवारी, प्रधानाचार्य एसबी सिंह आदि ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई।
विज्ञापन

इस दौरान विजय शंकर मिश्रा, सुनील पांडेय, रवीश मिश्रा, शुभमन मोदनवाल, अभिषेक शर्मा, संजीव कुमार, सोमनाथ कसौधन, सरवर, चंद्रेश चौधरी, राहुल जायसवाल, चंद्रभान यादव, अरुन, जोखू प्रसाद, भानुप्रताप सिंह, अभिषेक रौनियार, अंकुर, मंगल, रागिनी चौबे, अनुपमा सिंह, शिवांगी केसरी, खुशबू रौनियार, रेशु राय, सुरभि सरकार, शालिनी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, दिव्यांशी केडिया, सरिता शर्मा, खुशी राय, प्राचिता शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें