फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, सभी क्षतिग्रस्त

Fri, 27 Nov 2026 03:53 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में पुलिस की स्कॉर्ट समेत तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में शामिल पुलिस की स्कार्ट समेत तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में सुकरौली की ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

कप्तानगंज की ओर से हाटा जा रहा था काफिला

जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला शुक्रवार को कप्तानगंज की ओर से हाटा जा रहा था। मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हाटा की ओर रवाना हो गया। इसी दौरान काफिले के पीछे चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इनमें गोरखपुर के किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी की गाड़ी, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख की स्कॉर्पियो और सुरक्षा में चल रही टाटा सूमो शामिल थीं।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे आसपास के लोग

टक्कर की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद काफिले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। काफिले में शामिल लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। इसके बाद काफिला आगे के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें