फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल के लिए निकलीं तीन किशोरियां दिल्ली में मिलीं

Mon, 13 Apr 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर के कर्बला टोला से शनिवार को लापता तीन किशोरियां दिल्ली में मिल गई हैं। उन्हें लेने पुलिस की टीम रवाना हो गई है। तीनों किशोरियां स्कूल के लिए निकलीं थीं। शाम तक घर नहीं लाैटीं तो परिजनों तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस हरकत में आई किशोरियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव के आलम की 15 वर्षीय पुत्री माहिरा खातून, समुरूल्लाह की 16 वर्षीय पुत्री आसीया खातून और भोला उर्फ खैरूल्लाह की 14 वर्षीय बेटी अप्सरा तीनों गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती हैं। शनिवार की सुबह तीनों एक साथ पढ़ने के लिए घर से स्कूल गईं। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने पहले एक- दूसरे के घर पूछताछ की, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे। वहां पता चला कि शनिवार को विद्यालय आई ही नहीं थीं। इसके बाद परिजनों ने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन किशोरियों के बारे में कुछ पता नहीं चला। रविवार को आसीया के पिता समुरूल्लाह ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि लापता किशोरियों के दिल्ली में होने की सूचना मिली है। पुलिस की टीम उन्हें लेने दिल्ली रवाना हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें