फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ताइक्वांडो में तीन छात्रों का कमाल, विनीता बनीं स्टेट चैंपियन

Fri, 13 Mar 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। संविलियन विद्यालय कन्या कसया के तीन छात्रों ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, ब्लॉक और जनपद का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा विनीता भारती ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 32-35 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं कक्षा छह के छात्र आनंद प्रजापति ने 27-29 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके अलावा कक्षा सात के छात्र रोहित ने 32-35 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने कहा कि बच्चों की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें