फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित तीन विद्यालय सील

Thu, 25 Sep 2025 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार में विद्यालय की जांच करते तहसीलदार राजेश कुमार। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया/पकड़ियार बाजार। डीएम के निर्देश पर बुधवार को नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में तहसीलदार और बीईओ ने अभियान चलाकर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच की। जांच के दौरान बिना मान्यता के संचालित एम मदरसा समेत तीन विद्यालयों को सील कर दिया। इसके बाद वहां नामांकित छात्रों को पास के मान्यता प्राप्त या सरकरी विद्यालय में नामांकन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार पडरौना राजेश कुमार व बीईओ रजनीश द्विवेदी ने बुधवार को मदरसा इस्लामिया बसंतपुर, नवजीवन चिल्ड्रेन एकेडमी सौरहा बुजुर्ग और ग्रीन वर्ल्ड एजुकेशन एकेडमी पकड़ियार बाजार की जांच की। उनके जांच के दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्य चल रहा था। जांच में मदरसा समेत तीनों विद्यालयों की मान्यता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें