फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बलकुड़िया से गोरखपुर तक रोडवेज बस सेवा शुरू

Thu, 25 Sep 2025 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बस को झंडी दिखाकर रवाना करते सदर विधायक मनीष जायसवाल।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बलकुड़िया से गोरखपुर तक रोडवेज बस सेवा का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की यह मांग थी कि बलकुड़िया से गोरखपुर तक सीधी बस सेवा उपलब्ध कराई जाए, ताकि आमजन को आवागमन में राहत मिल सके। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि इस बस सेवा से पढ़ाई करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को गोरखपुर आने-जाने में काफी सुविधा होगी। अब तक लोगों को निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त खर्च और असुविधा उठानी पड़ती थी। इस दौरान एआरएम जयप्रकाश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें