तरकुलवा। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ओझा ने गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों व कोचिंग सेंटरों की जांच की। इस दौरान बिना मान्यता के संचालित हो रहे तीन स्कूलों व दो कोचिंग सेंटरों को बंद करने की नोटिस दी गई।
बीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एलआरडी पब्लिक स्कूल बसंतपुर धूसी, जीनस एंड मेरी कांवेंट स्कूल कोटवा, आईडीएल एकेडमी तरकुलवा बिना मान्यता के ही कक्षा एक से आठ तक स्कूल संचालित हो रहा था। जबकि बिना किसी आदेश व मान्यता के आरके कोचिंग सेंटर कोटवा, ऑक्सफोर्ड कोचिंग सेंटर वृंदावन में कक्षा एक से हाईस्कूल तक की कक्षाओं का संचालन हो रहा था। मान्यता के कागजात मांगे जाने पर संचालकों ने उपलब्ध नहीं कराया। उन्होंने बताया कि सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल और कोचिंग सेंटरों को तत्काल बंद करने की नोटिस देकर कार्रवाई से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।