फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग लगने से तीन रिहायशी झोपड़ी जलीं

Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के गांव बकनहा में मंगलवार की रात अचानक आग लगने से तीन रिहायशी झोपड़ी जल गईं। इसमें एक गाय की भी जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार कसया मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करते हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


ग्रामसभा बकनहा निवासी हरेंद्र पटेल खाना खाकर सोने के लिए चले गए। कुछ समय बाद उनके रिहायशी झोपड़ी में आग की लपटें दिखाई दीं। ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े पड़े। तब तक पूरी झोपड़ी को आग अपने आगोश में ले लिया था। ग्रामीण किसी तरह आग पर काबू पाते तब तक हरेंद्र पटेल की झोपड़े में रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया। झोपड़ी में बंधी एक गाय आग की चपेट में आकर जलने से मौत हो गई। उसके बगल में बहादुर और बसंत की रिहायशी झोपड़ी भी आग के चपेट में आकर जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें