टेकुआटार। कसया-रामकोला मार्ग स्थित रामबर चरगांहा गांव के पास रविवार की शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने उन्हें कसया सीएससी भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। महराजगंज के भिटाली बाजार निवासी 48 वर्षीय दिनेश और 60 वर्षीय अच्छेलाल कसया की तरफ किसी रिस्तेदार के घर पड़े मांगलिक कार्य में शामिल होने जा रहे थे। अभी वे रामबर चरगांहा गांव के पास पहुंचे ही थे कि तुर्कपट्टी निवासी अर्पित पांडेय की बाइक से ठोकर लग गई।
इसमें दोनों बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें कसया सीएचसी कसया भेजवाया।