फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक से टकराए बाइक सवार, दो की मौत

Mon, 01 Dec 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के जटहा-पडरौना मुख्य मार्ग स्थित किन्नरपट्टी कुड़वा पुल के पास रविवार की देर शाम को गन्ना लदे ट्रक और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोग उन्हें अभी अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रही रहे थे कि घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मार्ग पर करीब एक घंटा तक आवागमन बाधित रहा। बाइक सवार किशोर हेलमेट नहीं पहने थे। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव निवासी राज कुशवाहा (15 वर्ष) पुत्र शोभा कुशवाहा और अल्ताफ अंसारी (16 वर्ष) एक ही बाइक से रविवार की शाम करीब 5:30 बजे पेट्रोल लेने किन्नरपट्टी पेट्रोल पंप जा रहे थे। अभी वे कुड़वा पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रक से उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे।
मौजूद लोग अभी घायलों को अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रहे थे कि घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। उधर, मौका पाकर ट्रक चालक घटना स्थल पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर परिजनों के अलावा आसपास गांव के लोगों की भारी जुट गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि घटना में दोनों किशोर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें