पडरौना। होली को लेकर तैयारियां तेज हैं। लोग अपने-अपने तरीके से पर्व मनाने की योजना बना रहे हैं। युवाओं ने केमिकल मिले रंगों का प्रयोग न करने और हर्बल रंगों से होली खेलने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि रसायन रंग स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालते हैं।
घरों में होली की तैयारी अंतिम चरण में है। होली पर घर आने वाले मेहमानों के स्वागत की तैयारी भी चल रही है। इस बार युवा नशे से दूर रहकर सादगी से होली मनाने की बात कह रहे हैं। मोबाइल के जरिए बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। मोहल्लों में एक स्थान पर एकत्र होकर होली खेलने की योजना बनाई जा रही है, ताकि सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से त्योहार मनाया जा सके। रसायन रंगों और नशे से दूर रहकर संवाद सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर है।
000000
इस बार होली पर रसायन रंगों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। हर्बल रंगों से ही दोस्तों के संग होली खेली जाएगी। रसायन रंगों से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। अभी से ही होली की तैयारी चल रही है। -कुंदन वर्मा, बेलवा चुंगी।
0
होली मौज मस्ती का त्योहार है इस दिन भी ध्यान रखना चाहिए। हम किस के साथ होली खेल रहे हैं। बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें और फिर रंग लगाएं। दोस्तों के संग होली खेलने की तैयारी की जा रही है। -आदित्य राय, भरवलिया।
0
पिचकारी खरीद ली है। इसमें भी हर्बल रंगों का प्रयोग किया जाएगा। सभी से गले मिलकर होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली का जश्न तो अभी से ही नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ तो अभी से होली खेल रहे हैं। -राकेश यादव, कुरमौल।
0
घर के बाहर डीजे लगाया जाएगा और सभी दोस्त एकत्र होकर वहीं होली मनाएंगे। गली-गली घूमने से कोई फायदा नहीं है। किसी एक दोस्त के घर के बाहर ही कार्यक्रम तय कर मनाया जाएगा। -विनीत पाठक, सुसवलिया।
होली की खबर में परिचर्चा- कुंदन शर्मा। संवाद- फोटो : Samvad
होली की खबर में परिचर्चा- कुंदन शर्मा। संवाद- फोटो : Samvad
होली की खबर में परिचर्चा- कुंदन शर्मा। संवाद- फोटो : Samvad