फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली के पोल से टकराया गन्ना ट्राला

Tue, 03 Mar 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली थाना क्षेत्र के पडरौना-रामकोला मार्ग पर सोमवार को बहादुरपुर गांव के पास गन्ना लदा ट्राला बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। खंभा टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने बताया की ट्राले पर लगभग 250 से तीन 100 क्विंटल गन्ना लदा था। ट्राला बलकुड़िया सेंटर से रामकोला चीनी मिल पर जा रहा था। बहादुपुर गांव के पास ट्रैक्टर से किल्ली निकल जाने से ट्राला अलग हो गया और बिजली के पोल को तोड़ते हुए सड़क के किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे से जन हानि नहीं हुई। ट्रैक्टर चालक उमेश कुशवाहा सुरक्षित है। इसके चलते करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें